सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

विवाह गीत (बन्ना-बन्नी) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लड़के के विवाह में गाये जाने के लिए बन्ना गीत- मँडराये ना भँवर तो कली ना खिलेगी

लड़के का विवाह हो या लड़की का, हमारी भारतीय संस्कृति में महिलाओं द्वारा ढोलक पर गाये जाने वाले हास-परिहास भरे बन्ना गीत अथवा बन्नी गीतों के बिना विवाह की रौनक अधूरी लगती है, माहौल सूना सा लगता है. फ़िल्मी गीतों से अलग विभिन्न शुभ अवसरों पर ढोलक की थाप पर हमारे लोकगीत चाहे वे विवाह गीत हो अथवा बच्चे के जन्म पर गए जाने वाले सोहर गीत या जच्चा गीत हो या फिर 'किसने मारा रे रसगुल्ला घुमाये के' जैसे चटपटे नृत्य लोक गीत हो जिन पर पुरानी औरते घूम घूम कर नृत्य करती है, एक अलग ही समां बाँध देते है. ऐसे ही गीतों की क़डी में प्रस्तुत है लड़के के विवाह में गाये जाने के लिएएक अनूठा चटपटा मज़ेदार   बन्ना गीत - मिलेंगे ना नैना तो कली भी ना खिलेगी मँडराये ना भँवर तो कली भी ना खिलेगी पढ़े लेख- कैसे बनाएं परिवार की बेहतर छवि मँडराये ना भँवर तो कली भी ना खिलेगी मिलेंगे जो ना नयना तो बन्नी ना मिलेगी हम देखेंगे जरूर बाबा, शादी से पहले शादी से पहले, हाँ हाँ, दादी हामी से पहले समझो ना हमें लड़की, कोई भी चलेगी मँडराये ना भँवर तो कली भी ना खिलेगी सैटिंग भी चलेगी ताऊजी, डेटिंग भी चले...

विवाह गीत| बन्नी। दामाद जी के लिए स्वागत गीत

  विवाह गीत (बन्नी )- बेटी की शादी मैं गाने के लिए. जब द्वार पर बारात आती है तो दामाद जी  के स्वागत में भी ये भावुक सा  बन्नी गीत गाया जा सकता है. यह गीत अवश्य एक भावुक वातावरण बना देगा और हर किसी की आंखों में आंसू जरूर ला देगा. इस गीत में धुन बनाने के लिए जहां रुकना है वहां कोमा(,) लगाया गया है, उस हिसाब से गाने पर धुन अच्छी बनेगी. बीच-बीच में तीन अंंतरे फिल्मी गानों के हैं. गाते-गाते बीच में रुक कर यह फिल्मी अंतरे गाये जाए तो अलग ही समां बंंधेगा.  तो पेश है... बन्नी-  बेटियां कहते, हैं, पराया है धन बेटी के जन्म पर एक जच्चा गीत 1. बेटियां कहते, हैं, पराया है धन रहता सदा, पर, इनमें ही मन सजाया खूब ,  हमने, गुणों से इसे मिलेगा ऐसा, ही वर, सौंपेंगे जिसे आ गए, जिनकी, थी यह धरोहर इन्हीं के, लिए, रखा हमने संजोकर ( वाह वाह रामजी जोड़ी क्या बनाई दूल्हा और दुल्हन को बधाई है बधाई ) दुआ है, यही,  खिले मन-उपवन बेटियां कहते, हैं, पराया है धन रहता सदा, पर, इनमें ही मन बन्ना गीत भी पढ़ें👈 2. पलकें उठा, कर, देखो लाड़ो सजन वैसे ही, है, जैसी तुमको लगन ...

An amazing Banni geet- beti ki Vidai ka geet

आज हम लेकर आये हैं आपके लिए नया amazing   banni geet. ब्लॉग " New Folk Lyrics " पर आप पढ़ते आये है अंजू अग्रवाल द्वारा रचित  चटपटे  ' banna banni geet ' . किन्तु यह नया बन्नी गीत एक vidai geet है.   बेटी के जन्म का जच्चा गीत भी पढ़े  बेटी की विदाई के समय के लिए रचित इस बन्नी विदाई गीत के लिरिक्स हर किसी की आँखों को नम कर देंगे. तो प्रस्तुत है यह Vivah geet.....  बेटी की शादी के लिए विदाई गीत (Vidai geet)..... pinterest  से साभार  कली एक चमन से जुदा हो रही है  चटपटे लोकगीत पढ़े  कली एक चमन से जुदा हो रही है  कि लाड़ो आज, हमारी विदा हो रही है  फूल मन में खिले पर आंखें हैं नम छूटा जाए है आज, मेेरे बाबुल का अंगन  रीति कैसी यह बनायी, जो, अदा हो रही है कि लाड़ो आज, हमारी विदा हो रही है  लाडो मुड़-मुड़ के देखे, बाबुल का अंगना इसी घर में झूूली मैं, ममता का पलना  लाडो गम ना करो तुम, नए घर से जुड़ो  घर- वर ऐसा मिला, प्यार से तुम वरो जिंदगी अब नई,  यह शुरु हो रही है कि लाड़ो आज, हमारी विदा हो रही है कन्...

विवाह गीत (बन्नी) lyrics| नये जमाने की modern बन्नो पर लिखा हा्स्य बन्नी गीत

प्रस्तुत है लड़की की शादी में गाए जाने के लिए बन्नी गीत.  इस विवाह गीत में Modern   जमाने की बन्नो ससुराल जाने के लिए बेताब है और ससुराल के सामने अब यह घर उसे पराया लगता है . ब्याह शादी में हास-परिहास में  बन्ना-बन्नी को चिढ़ाने के लिए ऐसे ही गीत रौनक लगा देते हैं. आप भी इस बन्नी गीत को किसी भी विवाह में ढ़ोलक पर गा बजा कर रौनक लगाएं और महफिल लूट ले जाएं. कन्या भ्रूण हत्या पर पढ़ें कविता तो प्रस्तुत है -- नये जमाने की बन्नो😁😁 की शादी के लिए यह  विवाह बन्नी-गीत.. संग की सहेलियां पूछें, लाड़ो कहां चली  चमन की कलियां पूछें, लाड़ो कहां चली  चली रे चली मैं तो छोड़, बाबुल की गली  संग की सहेलियां पूछें, लाड़ो कहां चली  1. वहां पापा नहीं मिलेंगे, मम्मी भी नहीं मिलेंगी किस से कहोगी मन की, किस से जिद्द करोगी  वहां ससुर जी तो होंगे, पापा उनसे कहूंगी सासूजी को मां कह कर, उन से जिद्द करूंगी पापा मम्मी भूली ससुर, भले अब सास भली हाय रे हाय नए जमा,ने की हवा चली  संग की सहेलियां पूछे लाड़ो कहां चली  चमन की कलियां पूछे लाड़ो कहां चली 2. ...

'हमने बिछाई है चौसर'| सिरचढ़ी नायिका किस तरह नायक से चौसर खेलने को कहती है, चटपटा चौसर लोकगीत

एक और नया चटपटा चौसर लोकगीत लेकर आए हैं हम आपके लिए- 'हमने बिछायी है चौसर'. यह गीत विवाह गीत भी है और अन्य किसी भी फंक्शन पर भी आप इस गीत को ढोलक पर गा कर फंक्शन की रौनक बढ़ा सकते हैं.  इस गीत में पिया की सिर चढ़ी  प्रेमिका या नायिका या पत्नी जो भी आप कह सकते हैं अपने प्रिय से चौसर खेलने के लिए कहती है और वह 'चित भी मेरी पट भी मेरी' वाली उक्ति को चरितार्थ करते हुए  किस तरह अपनी बात मनवाती है देखें.. आओ पिया हिल मिल के खेले सास बहू की नोक झोंक पर यह  चटपटा गीत भी पढ़ें चौसर पर चटपटा लोकगीत-- हमने बिछायी है चौसर हमने बिछाई है चौसर तो  आओ पिया हिल-मिल के खेले  हिल-मिल के खेले पिया  हिल-मिल के खेले  हमने बिछाई है चौसर तो  आओ पिया हिल-मिल के खेले  हमरा करे है जिया, पिया तो  आओ पिया  हिल-मिल के खेले जो पियाजी तुम हम से जीते  हम ना करेंगे तुमसे बात  मनाइयो हमें पूरी रात, तो आओ पिया हिल-मिल के खेलें जो पिया तुमसे हम जीते तो  नवलखा दिलवाइयो हार तुम पर हम बलिहार, तो आओ पिया हिल-मिल के खेले ---------------------- विवाह...

सास बहू नोकझोंक पर हास्य बन्ना गीत

सामान्य जीवन में तो सास बहू के बीच की नोकझोंक बड़ी नकारात्मकता लिए हुए होती है किन्तु ब्याह शादी और अन्य फक्शंस पर सास बहू की नोकझोंक पर बने बन्ना गीत  और लोकगीत हास्य का विषय होते हैं और महिलाओं द्वारा खूब चटकारे ले कर ढ़ोलक पर गाये जाते हैं और मेहमानों का खूब मनोरंजन कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा देते हैं.  पति पत्नी की नोक झोंक पर पढ़िए यह हास्य कविता भारत में विशेष कर उत्तर भारत में विवाह-शादी या अन्य पारिवारिक फंक्शन में दो पक्षों के बीच जैसे लड़के वाले और लड़की वालों के बीच, भात आदि में वर या वधू के मामा-मामी पक्ष और बुआ पक्ष, जीजा-साली नन्द-भाभी और सास और बहू के बीच की मजेदार चटपटी नोकझोंक को लेकर बहुत से हास्य लोकगीत और बन्ना बन्नी गीत लिखे गये हैं. यहां हम सास बहू पर लिखा तड़कता भड़कता बन्ना गीत प्रस्तुत कर रहे हैं... आशा है आपको अवश्य पसंद आएगा. अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दीजिए. सास-बहू के बीच नोकझोंक का हास्य  बन्ना लोकगीत-  बेटा शादी के बाद किसे दोगे कमाई बेटा शादी के बाद, किसे दोगे कमाई किसे दोगे कमाई बेटा बहू को दोगे तो करूं ना सगाई होने वाली सासुल, भोल...

सास बहू नन्द पर लोकगीत-- सासुल कमर लचके

सास बहू और नन्द    के रिश्ते पर हमारे देश में बहुत से लोकगीत बने हैं.  सास बहू नन्द लोक गीतों को गाकर और उन गीतों पर डांस कर शादी विवाह और अन्य शुभ अवसरों जैसे बच्चे के जन्म , कुआं पूजन आदि पर खूब मनोरंजन किया जाता है. तो पढ़िये हमारा सास-बहू पर यह मौलिक और नया चटपटा लोक गीत सासुल कमर लचके Folk Dance  New Folk Lyrics पर प्रस्तुत है विवाह आदि अथवा किसी भी उत्सव पर  गाकर अथवा नृत्य(Dance) करके  धूम मचाने के लिए   सास बहू पर लोकगीत   के बोल.....  सासुल कमर लचके कमर लचके ओ सासुल, कमर लचके हम से आँगन ना बुहारा जाएL कमर लचके कमर लचके ओ सासुल, कमर लचके जिया धडके, म्हारो जिया धडके कमर लचके ओ सासुल, कमर लचके चार हाथ की नन्दुलिया क्यों आँगन नाये बुहारे जैसी तुमको प्यारी सासुल हम भी अपनी माँ के प्यारे कैसे दीदे मटके काहे हमसे अटके हम से आँगन ना बुहारा जाए कमर लचके फूल पात की मै पान्खुरिया नाजो पाली माँए बहू काम ना करे यह सासुल हर पल तू क्यो गाये काहे बेटा ए सिखलाये हमे बालम डपटे काहे हमसे अटके म्हारो जिया धडके कमर ...