सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विवाह गीत (बन्नी) lyrics| नये जमाने की modern बन्नो पर लिखा हा्स्य बन्नी गीत

प्रस्तुत है लड़की की शादी में गाए जाने के लिए बन्नी गीत. इस विवाह गीत में Modern जमाने की बन्नो ससुराल जाने के लिए बेताब है और ससुराल के सामने अब यह घर उसे पराया लगता है.

ब्याह शादी में हास-परिहास में बन्ना-बन्नी को चिढ़ाने के लिए ऐसे ही गीत रौनक लगा देते हैं.

आप भी इस बन्नी गीत को किसी भी विवाह में ढ़ोलक पर गा बजा कर रौनक लगाएं और महफिल लूट ले जाएं.

तो प्रस्तुत है --

नये जमाने की बन्नो😁😁 की शादी के लिए यह विवाह बन्नी-गीत..

-बन्नी-गीत-संग-की-सहेलियां-पूछें-लाड़ोकहां-चली

संग की सहेलियां पूछें, लाड़ो कहां चली 

चमन की कलियां पूछें, लाड़ो कहां चली 

चली रे चली मैं तो छोड़, बाबुल की गली 

संग की सहेलियां पूछें, लाड़ो कहां चली 

1. वहां पापा नहीं मिलेंगे, मम्मी भी नहीं मिलेंगी

किस से कहोगी मन की, किस से जिद्द करोगी 

वहां ससुर जी तो होंगे, पापा उनसे कहूंगी

सासूजी को मां कह कर, उन से जिद्द करूंगी

पापा मम्मी भूली ससुर, भले अब सास भली

हाय रे हाय नए जमा,ने की हवा चली 

संग की सहेलियां पूछे लाड़ो कहां चली 

चमन की कलियां पूछे लाड़ो कहां चली

2. मां का हृदय टूटा जाए, रो रो कर लें बलाएं

मां क्यों हमें रुलाए दिन, खुशियों से भरे आयें

खेली जिस अंगना लाड़ो, घर वह छूटा जाए

घर हुआ वो अपना, घर-आंगन ये पराये

अंगना में गूंजे अब मे,री यादों की लड़ी

चली रे चली मैं तो अब, साजन की गली

हाय रे हाय नए जमा,ने की हवा चली 

संग की सहेलियां पूछे लाड़ो कहां चली 

चमन की कलियां पूछे, लाड़ो कहां चली

3. भैया रोएं लाड़ो, बहना, भी खड़ी बांह पसारे 

आंखों में आंसू लिए भाभी, तुम्हें ही बन्नो निहारे 

रो ना बहना, भैया-भाभी, आओ

लो गलबहियां

आना तो होगा नहीं रोज, डाला करेंगे चिट्टियां 

जल्दी करो जीजा गाड़ी, ना जाए निकली

हाय रे हाय नए जमा,ने की हवा चली 

संग की सहेलियां पूछे लाड़ो कहां चली 

चमन की कलियां पूछे लाड़ो कहां चली

पढ़े एक और विवाह गीत (लड़के की शादी के लिए एक बन्ना गीत)

-----------

Sang ki saheliyan poochhe, lado kahan chali

Chaman ki kaliyan poochhe, lado kahan chali

Chali re chali main to, chhod babul ki gali

Sang ki saheliyan poochhe, lado kahan chali

1. vaha papa nhi milenge, mammi bhi nhi milegi

Kisse man ki kahogi, kisse jidd karogi

Vaha sasurji to honge, papa unse kahoongi

sasuji ko maa kahkar unse jidd karoongi

Papa mammi bhooli, sasur, bhale ab saas bhali

Hae re hae naye jamaane ki hawa chali

Sang ki saheliyan poochhe, lado kahan chali

Chaman ki kaliyan poochhe, lado kahan chali

2. Maa ka hridaya toota jaaye, ro ro kar le balayen

Maa kyo hame rulaye din, khushiyon se bhar aaye

Kheli jis angna lado, ghar vo chhoota jaye

Ghar aangan vo apna, ghar aangan ye paraye

Angna me goonje ab, meri yado ki ladi

Sang ki saheliyan poochhe, lado kahan chali

Chaman ki kaliyan poochhe, lado kahan chali

आशा है आपको गीत पसंद आया होगा टिप्पणी अवश्य दें और पोस्ट को कृपया शेयर भी करें.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीजा साली लोकगीत- संग चलेगी ना साली

हम लेकर आये हैं आपके लिए तड़कता भड़कता  जीजा साली लोकगीत...  जीजा साली  के रिश्ते को भारत में  हँसी-मजाक  करने का रिश्ता माना जाता है. शादी ब्याह हो या होली का त्यौहार, जीजा साली के बीच की स्वस्थ नोकझोंक  पारिवारिक उत्सवों  की रौनक बढ़ा देती है. ऐसी ही हँसी मजाक को शब्दों के धागे में पिरोता विवाह आदि या किसी भी शुभ अवसर पर धमाल मचाने के लिए ढ़ोलक पर गाये जाने वाला.... जीजा साली लोकगीत   संग चलेगी ना साली संग चलेगी ना साली ज़िज्जा ले जा घर वाली झाड़ो ना यूँ ऐंठदारी भोली ज़िज्जी है हमारी दूँगी मगर मैं गारी मूँच्छां बड्डी तोरी काली संग चलेगी ना साली ज़िज्जा ले जा घर वाली ना कर यूँ जोरा-जोरी ढूूँढू बाँका, मैं बाँकी छोरी मैं ना ज़िज्जी सी अनाड़ी उमर हो भले बाली संग चलेगी ना साली ज़िज्जा ले जा घर वाली लग कल्लू अंग, गौरी काली भई ज़िज्जी मोरी नजरिया ऐसी मारी पलट रंगत डाली संग चलेगी ना साली ज़िज्जा ले जा घर वाली बाप्पू की प्यारी बगिया दी तोकू इक  कलिया तू लूटत फुलवारी नीयत तोरी काली संग चलेगी ना साली ज़िज्जा ले जा घर वा...

विवाह गीत| बन्नी। दामाद जी के लिए स्वागत गीत

  विवाह गीत (बन्नी )- बेटी की शादी मैं गाने के लिए. जब द्वार पर बारात आती है तो दामाद जी  के स्वागत में भी ये भावुक सा  बन्नी गीत गाया जा सकता है. यह गीत अवश्य एक भावुक वातावरण बना देगा और हर किसी की आंखों में आंसू जरूर ला देगा. इस गीत में धुन बनाने के लिए जहां रुकना है वहां कोमा(,) लगाया गया है, उस हिसाब से गाने पर धुन अच्छी बनेगी. बीच-बीच में तीन अंंतरे फिल्मी गानों के हैं. गाते-गाते बीच में रुक कर यह फिल्मी अंतरे गाये जाए तो अलग ही समां बंंधेगा.  तो पेश है... बन्नी-  बेटियां कहते, हैं, पराया है धन बेटी के जन्म पर एक जच्चा गीत 1. बेटियां कहते, हैं, पराया है धन रहता सदा, पर, इनमें ही मन सजाया खूब ,  हमने, गुणों से इसे मिलेगा ऐसा, ही वर, सौंपेंगे जिसे आ गए, जिनकी, थी यह धरोहर इन्हीं के, लिए, रखा हमने संजोकर ( वाह वाह रामजी जोड़ी क्या बनाई दूल्हा और दुल्हन को बधाई है बधाई ) दुआ है, यही,  खिले मन-उपवन बेटियां कहते, हैं, पराया है धन रहता सदा, पर, इनमें ही मन बन्ना गीत भी पढ़ें👈 2. पलकें उठा, कर, देखो लाड़ो सजन वैसे ही, है, जैसी तुमको लगन ...

जच्चा गीत- तुम हुए पैदा लाल हमारे

जच्चा गीत-   जच्चा गीतों को सोहर गीत भी कहा जाता है. बच्चे के जन्म पर ढ़ोलक की थाप पर महिलाएं जब ये गीत गाती हैं तो पुत्र या पुत्री रत्न की प्राप्ति की खुशी दोगुनी हो जाती है. आप भी इस जच्चा गीत के द्वारा कहीं भी बच्चे के जन्म के शुभ अवसर को और खुशनुमा बना सकती हैं. तो लीजिए प्रस्तुत हैं जच्चा गीत.... तुम हुए पैदा लाल हमारे Newly born baby तुम हुए पैदा, लाल हमारे दुख दूर हुए, हैं अब सारे दादी लाई लड्डू, और बोली बहू खरी-खोटी ना अब, कुछ मैं कहूँ मुझे पोता दिया मानो सब कुछ दिया बड़ी सुलक्षणी, हमारी बहू खाओ बहुरानी, लड्डू ये सारे दुख दूर हुए, हैं अब सारे तुम्हारी बुआ, कहे प्यारी भाभी खोलो खोलो बक्से की चाबी हमें भतीजा मिला मानो सब कुछ मिला बड़े दिल वाली, हमारी भाभी हम बन बैठे, सब के दुलारे दुख दूर हुए, हैं अब सारे तुम्हारी ताई, लाई पंजीरी बोली खाओ, बहन छोटी मेरी सुंदर जाया है लाल, काले काले है बाल गोरा ऐसा मैया है जैसी गोरी गाल फूलों से कोमल है प्यारे दुख दूर हुए, हैं अब सारे चाची रानी भी, पलना झुलाये वारी वारी ललन पे जाये सोने ना दे, व...